लाइव न्यूज़ :

गांधी के नाम पर कई लोगों ने सत्ता प्राप्त की, लेकिन काशी में उनका सपना पहली बार पूरा हुआ: योगी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:32 IST

Open in App

वाराणसी (उप्र) 13 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर कई लोगों ने सत्ता प्राप्त की होगी, लेकिन काशी विश्वनाथ धाम के उनके (गांधी के) सपने को साकार करने का कार्य पहली बार देखने को मिल रहा है।

योगी ने वाराणसी में श्री काशी विश्‍वनाथ धाम के नये स्वरूप के लोकार्पण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए यह कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज बाबा विश्‍वनाथ धाम एक नये रूप में, नये कलेवर में (आपके) सामने है और महात्मा गांधी की उस पीड़ा को दूर करने का भी एक माध्‍यम बना है जो आज से सौ वर्ष पहले इसी काशी में आकर उन्होंने यहां की तंग गलियों और गंदगी को देखकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया था।''

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्‍य एवं भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया।

योगी ने इस अवसर पर कहा कि देश और दुनिया में हर भारतवासी, जो भारतीय संस्कृति, भारतीय परंपरा और भारतीय सभ्यता का अनुगामी है, आज प्रफुल्लित व आह्लादित है।

उन्होंने कहा, ''हम सब जानते हैं कि काशी बाबा विश्वनाथ का पावन धाम है लेकिन एक हजार वर्षों से जिन विपरीत परिस्थितियों का सामना काशी ने किया, उन विपरीत परिस्थितियों का साक्षी न केवल काशीवासी, बल्कि हर भारतवासी रहा है।

उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण में इंदौर की महारानी अहिल्‍या बाई होल्‍कर और महाराजा रणजीत सिंह द्वारा दिये गये योगदान का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा