लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में बेड नहीं मिलने के कारण बहुत लोगों को बीमा का फायदा नहीं मिला : अदालत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित कई लोगों को बीमा के फायदे नहीं मिल पाए क्योंकि चिकित्सा बुनियादी ढांचे की कमी से उन्हें अस्पतालों में बेड ही नहीं मिल पाया। अदालत ने बीमा क्षेत्र के नियामक आईआरडीए से इस मुद्दे पर गौर करने को कहा है।

अदालत को अवगत कराया गया कि कोविड के लिए निर्धारित बीमा योजना में ‘ब्लैक फंगस’ की बीमारी के लिए भी सुविधा नहीं मिल पाएगी क्योंकि ये बीमा केवल 14 दिन के होते हैं।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘सामान्य जानकारी के तौर पर और इस पर हम न्यायिक नोटिस ले सकते हैं कि जब महामारी की वर्तमान लहर अपने चरम पर थी, न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे देश में अस्पताल में बेड की भारी कमी थी।’’

पीठ ने कहा कि कोविड-19 से जूझ रहे लोगों, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत थी, वे बेड या आईसीयू, वेटिंलेटर वाले आईसीयू नहीं रहने के कारण भर्ती नहीं हो पाए। इस वजह से जिन्हें अस्पतालों में इलाज की जरूरत थी उन्होंने घर पर ही उपचार कराया।

अदालत ने कहा कि विभिन्न कंपनियों द्वारा जारी बीमा योजनाओं के दायरे में कई दावे नहीं आते जब तक कि मरीज अस्पताल में ना भर्ती हो और ऐसा प्रतीत होता है कि केवल ‘कोरोना कवच’ योजना के दायरे में ही घर पर उपचार की सुविधा है।

पीठ ने कहा, ‘‘इस वजह से बड़ी संख्या में बीमा कराने वाले लोगों को योजना के तहत कोई फायदा इसलिए नहीं मिलेगा कि उन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिला, जबकि चिकित्सकीय ढांचे की किल्लत के कारण इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी।’’

पीठ ने बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) से बीमा कंपनियों से नियम और शर्तों पर चर्चा करने को कहा।

पीठ ने आईआरडीए से 65 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए खास कोविड बीमा योजना लाने पर भी विचार करने को कहा।

आईआरडीए की ओर से पेश वकील अभिषेक नंदा ने पीठ को बताया कि महामारी के मद्देनजर उसने दो बीमा योजनाओं को अधिसूचित किया। इसमें ‘कोरोना कवच’ योजना और ‘कोरोना रक्षक’ योजना है। इसके अलावा विभिन्न कंपनियां भी बीमा योजनाएं पेश कर रही हैं।

आईआरडीए के वकील ने कहा कि 30 अप्रैल तक 36.37 लाख ‘कोरोना कवच’ बीमा योजना और 4.73 लाख ‘कोरोना रक्षक’ बीमा योजना जारी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?