लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, टीएमसी समेत कई दलों ने एमपीलैड कोष बहाल करने की मांग की

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समेत कई दलों ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) कोष को बहाल करने की मांग की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को सरकार और इसके शीर्ष पदाधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। संसद के मॉनसून सत्र के एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न दलों के सदन के नेता मौजूद थे।संसद सत्र सोमवार से शुरू होगा और 13 अगस्त को समाप्त होगा।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय, वाईएसआर कांग्रेस नेता मिधुन रेड्डी, उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में बैठक के दौरान एमपीलैड कोष का मुद्दा उठाया।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि उन्होंने पार्टियों से सत्र को सार्थक बनाने की अपील की है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि चर्चा सौहार्दपूर्ण माहौल में होनी चाहिए और सदन की मर्यादा को बनाए रखा जाना चाहिए। बिरला ने कहा कि उन्होंने सभी दलों को आश्वस्त किया है कि उन्हें सत्र के दौरान अपने-अपने मुद्दों को उठाने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह