लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस के कई नेताओं का धर्म, एक परिवार के लिए काम करना है', भाजपा में शामिल होने के बाद बोले अनिल एंटनी

By रुस्तम राणा | Updated: April 6, 2023 16:49 IST

बीजेपी में शामिल होने के बाद अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक पारिवार के लिए काम करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी में शामिल होने के बाद एंटनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक पारिवार के लिए काम करने का आरोप लगायाकहा, कांग्रेस के बहुत से नेता मानते हैं कि उनका धर्म एक खास परिवार के लिए काम करना हैउन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ में कहा- अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए पीएम मोदी के पास स्पष्ट दृष्टि है

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गये। केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक पारिवार के लिए काम करने का आरोप लगाया। अनिल एंटनी ने कहा, कांग्रेस के बहुत से नेता मानते हैं कि उनका धर्म एक खास परिवार के लिए काम करना है, लेकिन मेरा मानना है कि मेरा धर्म लोगों के लिए काम करना है। 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए एंटनी ने कहा, अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए पीएम मोदी के पास स्पष्ट दृष्टि है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास भारत के सभी लोगों के लिए सामाजिक और आर्थिक गतिशीलता और न्याय दिलाने के लिए भी एक बहुत स्पष्ट दृष्टि है।  

अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। 

(भाषा इनुट के साथ)

टॅग्स :BJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह