लाइव न्यूज़ :

कई मोबाइल गेम हिंसक, अश्लील एवं व्यसनी हैं, पबजी एक उदाहरण है: जावडेकर

By भाषा | Updated: March 1, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कई मोबाइल गेम ‘हिंसक, अश्लील और व्यसनी’ हैं और पबजी बस एक उदाहरण है, इसलिए सरकार ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए गेमिंग उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी।

पबजी चीनी मूल के उन 100 से अधिक मोबाइल एप में शामिल हैं जिनपर पिछले साल सरकार ने पाबंदी लगायी थी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि मंत्रालय ने वीएफएक्स, गेमिंग और एनीमेशन से जुड़े पाठ्यक्रमों के अध्यापन के लिए गेम सेंटर बनाने का निर्णय लिया है ताकि ऐसे गेम विकसित किये जाएं जो भारतीय मूल्यों का सवंर्धन करे।

अखिल महाराष्ट्र खिलौना/खेल/प्रोजेक्ट डिजायन प्रतिस्पर्धा ‘खेल खेल मे’ आभासी एवं पुरस्कार वितरण में मंत्री ने कहा ये पाठ्यक्रम इसी साल शुरू हो जायेंगे।

मंत्री ने कहा, ‘‘ यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय आईआईटी मुम्बई के साथ मिलकर गेमिंग एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्र बनाने का फैसला किया है । हम तैयारी के आखिरी चरण में हैं और 2021 से नया सत्र शुरू हो जाएगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय मूल्यों, धरोहर एवं सांस्कृतिक मूल्यों को संजोकर रखने एवं उनका संवर्धन करने के लिए बेताब हैं और वह बहुत प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारे देश के बच्चे एवं युवक हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परंपरा से परिचित हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे