लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग जगहों से कई बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:46 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई जनपद गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से नौ कथित बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने राहुल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया। उन्होंने बताया कि वह एक शातिर बदमाश है और पूछताछ में उसने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने का अपराध स्वीकार कर लिया।

उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने ही सुत्याना गांव के पास से हुकुम सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह शातिर बदमाश है। इससे पूर्व भी जेल जा चुका है। पुलिस ने इसके अलावा पांच लोगों को अवैध तरीके से शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया। अफसर अली नाम के एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात गश्त पर निकली पुलिस ने विश्नोली गेट के पास से राजीव नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया।

वहीं गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने दो कथित भू- माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क की । थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जेवर क्षेत्र में सक्रिय दो कथित भू-माफिया रतन तथा सतीश की करोड़ों की संपत्ति धारा 14 (1) के तहत कुर्क की गई। दोनों आरोपी अवैध रूप से जमीन कब्जा करने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह