लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में भारी बारिश से कई निचले इलाके जलमग्न

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:42 IST

Open in App

हैदराबाद,23 जुलाई तेलंगाना में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और सड़क संपर्क प्रभावित रहा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्मल तथा अन्य जिलों में राहत अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने निजामाबाद जिले के एक आश्रम में फंसे सात लोगों के समूह को बचाया।

उन्होंने बताया कि राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी ने अभियान की निगरानी की। आश्रम में फंसे लोगों को शुक्रवार तड़के बचाया गया। राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने शुक्रवार को महबूबाबाद के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की और जलाशय व अन्य जलस्रोत अपने बंध न तोड़ें इसके लिये इंतजाम करने के निर्देश दिये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुमुराम भीम आसिफाबाद जिले के वनकिडी में 39 सेंटीमीटर बारिश हुई, इसके बाद आसिफाबाद में (30 सेंटीमीटर) ,निर्मल जिले के सारंगपुर में (21 सेंटीमीटर) बारिश हुई। उन्होंने बताया कि जगतियाल, निर्मल, निजामाबाद और वारंगल ग्रामीण में कई इलाकों में बहुत अधिक बारिश हुई।

तेलंगाना में लगातार दूसरे दिन बारिश होने से बृहस्पतिवार को सामान्य जीवन प्रभावित रहा ,बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़क संपर्क बाधित हो गया।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बारिश से पैदा हुए हालात पर अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की और उन्हें सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश से कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं