लाइव न्यूज़ :

नेशनल कांफ्रेंस के दो पूर्व विधायकों समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:39 IST

Open in App

जम्मू, 31 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के दो पूर्व विधायकों समेत करीब 12 प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता रविवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने केंद्र शासित प्रदेश में अगली सरकार बनाने का विश्वास जताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तथा जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ और रैना ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए नए लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर हाल में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह राणा और एसएस सलाथिया सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के तत्कालीन प्रांतीय अध्यक्ष राणा ने वरिष्ठ सहयोगी तथा पूर्व मंत्री सलाथिया के साथ 10 अक्टूबर को नेकां छोड़ दी थी और अगले दिन दोनों दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा में शामिल होने वालों में ज्यादातर राणा के करीबी माने जाते हैं। इनमें दो पूर्व विधायक प्रेम सागर अजीज और कमल अरोड़ा शामिल हैं।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर जीतने वाले अरोड़ा पिछले साल मार्च में 'अपनी पार्टी' में शामिल हुए थे। वह 'अपनी पार्टी' के जिलाध्यक्ष रिंकू भारद्वाज के साथ भाजपा में शामिल हुए।

चुघ ने कहा, ''नए लोगों का खुले दिल से स्वागत है, भले ही वे नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस या पीडीपी से आए हों। उन्हें बिना किसी भेदभाव के उचित सम्मान और सही पद दिये जाएंगे। अगस्त 2019 में प्रधानमंत्री ने भेदभावपूर्ण अनुच्छेद 370 को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर को वास्तविक स्वतंत्रता प्रदान की, जिसके साथ ही दशकों से चला आ रहा अन्याय खत्म हो गया।''

वहीं रैना ने कहा, ''भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद अपने दम पर अगली सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू