लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रियंका समेत कई नेता पहुंचे, टिकैत ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:17 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी/लखनऊ (उप्र), 12 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, विभिन्न राज्यों के किसान और बड़ी संख्या में लोग तिकुनिया में मंगलवार को चार किसानों और एक पत्रकार को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम में एकत्र हुए।

प्रियंका ने पत्रकारों से कहा, ''आज मैं अंतिम अरदास की सभा में आई हूं, इसलिए कुछ बोलूंगी नहीं, हां यह जरूर है कि अंतिम सांस तक किसानों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ूंगी।''

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से बर्खास्त नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुई घटना में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हुई थी जहां आज आयोजित 'अंतिम अरदास' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि मृतकों की अस्थियों के साथ शहीद किसान यात्रा देश के सभी राज्यों और उत्‍तर प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी।

उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर विजयादशमी के दिन, भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत भाजपा नेताओं के पुतले जलाए जाएंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा, जबकि 26 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तत्वावधान में लखनऊ में महापंचायत होगी।

अंतिम अरदास में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने भी मृतक किसानों और एक पत्रकार को श्रद्धांजलि दी तथा तिकुनिया हिंसा की निंदा की। पिछले नौ अक्टूबर को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने लखीमपुर हिंसा के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का ऐलान किया था। एसकेएम नेता योगेंद्र यादव ने पत्रकारों को बताया था कि आंदोलन के तहत 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन और 26 अक्टूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत होगी।

किसान नेताओं में टिकैत के अलावा दर्शन सिंह पाल, जोगिंदर सिंह और धर्मेंद्र मलिक भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इसके अलावा स्थानीय किसान नेता भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे नेताओं में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, डॉ. आर.ए. उस्मानी और अन्य नेता भी शामिल थे।

कांग्रेस प्रवक्ता जावेद अहमद वारसी ने बताया कि घायल किसानों ने प्रियंका से मिलकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

वारसी ने आरोप लगाया कि प्रियंका का काफिला सुबह आठ बजे लखनऊ विमानतल से लखीमपुर के लिए निकला था, जिसे भाजपा सरकार के इशारे पर लखीमपुर में तय मार्ग से दूसरी तरफ मोड़कर भटकाने की कोशिश की गई ताकि वह अंतिम अरदास में समय पर न पहुंच सकें।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी भी लखीमपुर खीरी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। लखीमपुर जाने के लिए बरेली हवाई अड्डे पहुंचे चौधरी को प्रशासन ने करीब 45 मिनट तक रोका और बाद में उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ ही आगे बढ़ने दिया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे के गेट पर धरना भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?