लाइव न्यूज़ :

मायावती के ओएसडी रहे गंगा राम सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:48 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवंबर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) रहे गंगा राम समेत कई नेताओं ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी ।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से रविवार को जारी बयान के अनुसार आज बसपा प्रमुख मायावती के ओएसडी गंगाराम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मिलकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा शिव पूरन सिंह चौहान जहूराबाद (ग़ाज़ीपुर) और राज्यवर्धन सिंह राजू सवायजपुर (हरदोई) भी कांग्रेस में शामिल हो गये।

इस मौके पर लल्लू ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने साढे़ सात साल और योगी सरकार ने साढ़े चार साल केवल जनविरोधी नीतियों के माध्यम से जनता के बीच भय और अशंका का माहौल बनाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी हो, पेट्रोलियम पदार्थों की एक्साइज ड्यूटी कम करने का विषय हो या नौकरियों के विज्ञापन निकालना हो, यह सब भाजपा एक बार पुनः जनता को गुमराह करके वोट हासिल करने के लिए षडयंत्र कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए