मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई नेताओं ने दुआ के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 21:30 IST2021-12-04T21:30:35+5:302021-12-04T21:30:35+5:30

Many leaders including Chief Minister Gehlot mourned the death of Dua | मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई नेताओं ने दुआ के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई नेताओं ने दुआ के निधन पर शोक जताया

जयपुर, चार दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने जाने माने पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक जताया है।

दुआ का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री विनोद दुआ के निधन पर मेरी गहरी संवेदनायें। उन्होंने पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा।’’

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने दुआ के निधन पर शोक जताते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई अन्य नेताओं ने भी दुआ के निधन पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Many leaders including Chief Minister Gehlot mourned the death of Dua

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे