लाइव न्यूज़ :

उप्र के पूर्व राज्यपाल वोरा के निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:16 IST

Open in App

लखनऊ, 21 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री मोतीलाल वोरा के निधन की खबर अति दुःखद है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।''

उप्र कांग्रेस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उप्र के पूर्व राज्यपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लम्बे समय तक कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी और पार्टी मुख्यालय का ध्वज झुका दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सचिन नाईक एवं बाजीराव खाड़े सहित वरिष्ठ नेताओं ने वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित