लाइव न्यूज़ :

जयपुर के कई वकील कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:26 IST

Open in App

जयपुर, 20 फरवरी राजस्थान में जयपुर के विभिन्न न्यायालयों के 100 से अधिवक्ता शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गये।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिवक्ताओं का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने कहा कि अधिवक्ताओं का सुनहरा इतिहास रहा है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अधिवक्ताओं ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में अधिवक्ताओं का बड़ा योगदान रहा है तथा राजनीति में अधिवक्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज खुशी की बात है कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर अनेक अधिवक्ता भाजपा की सदस्यता छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 100 से अधिक युवा अधिवक्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू