किसानों के समर्थन में जेल में बंद कई कार्यकर्ता कर रहे हैं भूख हड़ताल

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:17 IST2020-12-23T16:17:07+5:302020-12-23T16:17:07+5:30

Many jailed activists are on hunger strike in support of farmers | किसानों के समर्थन में जेल में बंद कई कार्यकर्ता कर रहे हैं भूख हड़ताल

किसानों के समर्थन में जेल में बंद कई कार्यकर्ता कर रहे हैं भूख हड़ताल

मुंबई, 23 दिसंबर केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में एलगार परिषद-माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार कई कार्यकर्ता बुधवार को महाराष्ट्र के तलोजा जेल में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर एक संयुक्त बयान में कहा कि वे नवी मुंबई की जेल में बंद हैं और किसान आंदोलन में शारीरिक रूप से भाग नहीं ले सकते। इसलिए, वे जेल में एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल कर रहे हैं।

वकील निहालसिंह राठौड़ ने कहा, "किसानों ने जो मांगें उठाई हैं, वे बिल्कुल सही और न्यायसंगत हैं।"

राठौड़ ने कहा कि वर्तमान में एलगार परिषद-माओवादी संबंध के मामलों में जेल में बंद कार्यकर्ताओं में सुधीर धवले, सुरेंद्र गाडलिंग, आनंद तेलतुंबडे, हनी बाबू, सागर गोरखे, रमेश गाइचर, महेश राउत, अरुण परेरा, वर्नन गोंसाल्विस, फादर स्टेन स्वामी, गौतम नवलखा और रोना विल्सन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Many jailed activists are on hunger strike in support of farmers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे