लाइव न्यूज़ :

कई विदेशी नेताओं और राजनयिकों ने दिवाली की बधाई दी

By भाषा | Updated: November 4, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मैरिस पेन और कई अन्य विदेशी नेताओं व राजनयिकों ने दिवाली के अवसर पर बृहस्पतिवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिवाली के मौके पर भारतीय नागरिकों को बधाई देने के लिए कई विदेशी नेताओं को धन्यवाद दिया।

ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ‘‘दिवाली की बधाई। कामना करता है कि प्रकाश का यह पर्व अमेरिका और पूरी दुनिया में शांति, खुशहाली और सफलता लाए।’’

मैरिस पेन ने कहा, ‘‘हम प्रकाश का पर्व मना रहे हैं, ऐसे में मैं भारत के अपने मित्रों और आस्ट्रेलिया के बहुसांस्कृतिक समुदाय में शामिल लोगों को शुभ दिवाली कहती हूं।’’

जयशंकर ने पेन का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मित्र अपनी उम्मीदें और खुशहाली को साझा करते हैं।

इजरायली विदेश मंत्री याएर लैपिद ने भी अपने ‘मित्र’ जयशंकर और यह पर्व मना रहे लोगों को बधाई दी।

जयशंकर ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा, ‘‘आपकी भावनाएं हमारे उस गहरे रिश्ते को प्रकट करती हैं जो मजबूत से मजबूत होता जा रहा है।’’

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘मेरे सभी भारतीय मित्रों को दिवाली की ढेरों बधाइयां। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

सिंगापुर और कई अन्य देशों के राजनयिकों ने भी दिवाली की बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह