लाइव न्यूज़ :

कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं, हमारी बारी भी आएगी: शाहरुख खान

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:18 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च शाहरुख खान ने बुधवार को अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे उनकी आगामी परियोजना के लिए धैर्य रखें।

खान ने कहा कि पहले से लंबित फिल्में जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी तब उनकी फिल्में प्रदर्शित होंगी।

शाहरुख खान, आनंद एल. राय की 2018 में आई फिल्म “जीरो” के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी ।

उन्होंने पिछले साल “पठान” की शूटिंग शुरू की थी और माना जा रहा है कि इससे वह पर्दे पर वापसी करेंगे। अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्मों और जन्मदिन के कार्यक्रम को लेकर प्रशंसकों के सवालों का जवाब दिया।

एक यूजर ने खान से उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “बहुत सी फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं। उनके बाद हमारी बारी आएगी, चिंता न करें।”

यह पूछे जाने पर कि फिल्म की औपचारिक घोषणा कब होगी, शाहरुख खान ने जवाब दिया, “घोषणा तो हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर होती है दोस्त। फिल्मों की हवा तो खुद बन जाती है।”

“पठान” में शाहरुख, सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगे जिन्होंने फिल्म में छोटा सा किरदार निभाया है और इसके लिए उन्होंने इस साल फरवरी में शूटिंग की थी।

सलमान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में एक प्रशंसक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, “हमेशा की तरह भाई तो भाई ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव