लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश से आई खुशखबरी, राज्य में कोरोना मुक्त हुए ये जिले

By भाषा | Updated: April 18, 2020 17:34 IST

कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण जारी है, जोकि 3 मई को खत्म होगा। इस बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य में कई जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के पीलीभीत, महाराजगंज और हाथरस जिले कोरोना वायरस से मुक्त हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के इन जिलों में वायरस से पीड़ित मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य के कई जिले कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रदेश के कई जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। पूरे प्रदेश के लिए ये खुशखबरी है कि प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सफाई कर्मियों ने मिलकर एकजुट होकर कार्य किया है और कई जिले एक ओर से कोरोना मुक्त होते जा रहे हैं।'' 

उन्होंने कहा, ''प्रशासन को जनता का अपार सहयोग मिल रहा है। कोरोना वायरस को लेकर देश का जो औसत है, उसमें भी बेहतर स्थिति उत्तर प्रदेश की है। जो लोग स्वस्थ होकर निकल रहे हैं उनकी संख्या भी बढ़ रही है।'' अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक निराश्रित व्यक्ति के लिए 1,000 रुपये की धनराशि की व्यवस्था करायी है। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से समीक्षा की है और निराश्रित लोगों के लिए एक-एक हजार रुपये की धनराशि मुहैया करायी गयी है। मुख्यमंत्री ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में निराश्रित लोगों को चिन्हित कर एक-एक हजार रुपये देने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक 23 लाख 70 हजार श्रमिकों को सरकार ने अपने संसाधन से 236.98 करोड़ रुपये भरण पोषण भत्ते के रूप में दिया है।

मालूम हो, यूपी के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद शुक्रवार (17 अप्रैल) को मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया था कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, महाराजगंज और हाथरस जिले कोरोना वायरस से मुक्त हो गए हैं। इन जिलों में वायरस से पीड़ित मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?