लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के कई जिलों को उनके कोटे की ऑक्सीजन नहीं मिल रही है: सुरजेवाला

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:16 IST

Open in App

हिसार, 17 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में ऑक्सीजन की आपूर्ति के संदर्भ में चिंता प्रकट करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य के कई जिलों को उनके कोटे के अनुपात में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं, लेकिन प्रदेश को रोजाना सिर्फ 282 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी जा रही है तथा इसकी वास्तविक उपलब्धता 225 मीट्रिक टन से ज्यादा नहीं है।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि हरियाणा में सभी 12 जिलों को ऑक्सीजन की पूरी आपूर्ति नहीं की जा रही है।

उन्होंने बरवाला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह भेदभाव क्यों है? उन मरीजों को भी सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है जिन्हें घर पर ऑक्सीजन की जरूरत है।’’

सुरजेवाला ने दावा किया कि ज्यादातर शहरों में सरकार उन मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करा रही है जो कोरोना की बजाय किसी अन्य बीमारी की चपेट में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां