लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस का दावा, टीवी पत्रकार की लूट की शिकायत में कई विसंगतियां

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:02 IST

Open in App

नोएडा, 25 जून नोएडा में एक वरिष्ठ टीवी पत्रकार के साथ हुई कथित लूटपाट के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच करने वाली नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस पूरे प्रकरण में पत्रकार की तरफ से रखे गए पक्ष में कई “विसंगतियां” हैं।

पत्रकार ने आरोप लगाया था कि रविवार को अपने ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) स्थित घर जाने के दौरान रात को करीब एक बजे जब वो सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर उसका म्यूजिक सिस्टम सही करने की कोशिश कर रहे थे तभी दो मोटरसाइकिल पर आए पांच अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर पांच हजार रुपये लूट लिये। ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) को नोएडा एक्सटेंशन के तौर पर भी जाना जाता है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय)हरीश चंदर ने बताया कि पत्रकार ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई लूट की जानकारी दी थी। इस मामले में उनसे संपर्क किया गया तो, उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपनी तरफ से स्वयं मुकदमा दर्ज किया, तथा इसकी जांच के लिए पुलिस की 5 टीमें बनाई गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) अंकुर अग्रवाल ने कहा कि कथित घटना के बाद पत्रकार के सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए पत्रकार से जांच में सहयोग का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने कोई औपचारिक शिकायत देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच की और इस पूरे प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उनके द्वारा बताए गए विवरण में कई विसंगतियां पाईं। वरिष्ठ अधिकारियों ने कथित घटनास्थल का दौरा किया और समुचित जांच के बाद ऐसा लगता है कि लूट पाट की ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं जिसका आरोप लगाया जा रहा है।”

मीडिया को जारी एक बयान में पुलिस ने कहा कि पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया पर लिखे लंबे पोस्ट में जो समयरेखा बताई है वह साक्ष्यों से मेल नहीं खाती और वे एक बार फिर इस मामले में पत्रकार से उनके बयान के लिये संपर्क करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos