लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के रवींद्र सरोवर में जल सतह पर दिखी कई मरी हुई मछलियां

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:13 IST

Open in App

कोलकाता, 25 अक्टूबर कोलकाता में रविवार से यहां रवींद्र सरोवर के पानी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां देखी गईं। इस घटना को लेकर पर्यावरणविदों ने पानी के दूषित होने की आशंका जताई है।

रवींद्र सरोवर झील के संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण (केएमडीए) ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा कि जांच के लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है।

पर्यावरणविद एस एम घोष ने कहा, "झील में हर जगह मरी हुई मछलियां हैं। कल और आज भी मरी हुई मछलियों को देखा गया। झील का पानी अब जहरीला हो गया है।"

घोष ने कहा कि झील के पानी में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम प्रतीत होता है, जिसके कारण कम से कम 25-30 मछलियों की मौत हो गयी।

केएमडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंतरा आचार्य ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''हमने घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद विशेषज्ञों की एक टीम वहां भेजी है।''

एक सवाल के जवाब में आचार्य ने कहा कि वास्तव में पिछले दो दिनों से झील के पानी में मरी हुई मछलियों के तैरने की घटनाएं सामने आई हैं। इस संबंध में केएमडीए झील के पानी में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए उपचारात्मक कदम उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन