लाइव न्यूज़ :

कई देशों ने भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील : सरकार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन सहित कई देशों ने भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है तथा कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार होने के साथ अन्य देशों द्वारा भी ऐसा किए जाने की उम्मीद है।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात का प्रयास कर रही है कि विदेशी विश्वविद्यालयों में पंजीकृत भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी विश्वविद्यालयों में पंजीकृत भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंध, जहां कहीं भी लगाए गए हैं, उनमें ढील दिलवाने के मकसद से (विदेश) मंत्रालय प्रयास कर रहा है ताकि संबंधित देशों तक उनकी यात्रा संभव हो सके।’’

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘ विदेशों में हमारे मिशन इस मुद्दे को संबंधित सरकारों के समक्ष उठा रहे हैं और उन सरकार को इस बात के लिए मना रहे हैं कि यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी जाए।’’ उन्होंने कहा कि यात्रा प्रतिबंध का मुद्दा कई देशों के समक्ष मंत्री स्तर पर उठाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, आयरलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, जार्जिया आदि देशों में भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गयी है। कोविड स्थिति में सुधार आने के बाद कई अन्य देशों द्वारा ढील दिए जाने की उम्मीद है।’’

मुरलीधरन ने कहा कि छात्रों सहित विदेशों में रह रहे भारतीय का कल्याण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों