लाइव न्यूज़ :

एचआईवी रोकथाम के लिए भारत के मॉडल को अपना सकते हैं कई देश : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि एचआईवी की रोकथाम के लिए भारत के मॉडल को कई देश अपनी स्थानीय जरूरत के हिसाब से अपना सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एचआईवी पर नियंत्रण के लिए वैश्विक रोकथाम गठबंधन (जीपीसी) की मंत्री स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने माना कि एड्स के नए संक्रमण को रोकने में वैश्विक पहल को उल्लेखनीय कामयाबी मिली है। रोकथाम की दिशा में चलायी जा रही विभिन्न सेवाओं तक लक्षित आबादी की पहुंच बनी है और एचआईवी पीड़ित लोगों को इलाज सेवा भी मिल रही है तथा एड्स संबंधी मृत्यु दर को घटाने में सहायता मिली है ।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में हर्षवर्धन ने कहा कि संगठन ने ‘‘दुनिया को एक मॉडल दिखाया है जहां विभिन्न हितधारक साथ आ सकते हैं और समान लक्ष्य के लिए साथ मिलकर काम कर सकते हैं । ’’

एचआईवी की रोकथाम के लिए भारत के मॉडल के बारे में हर्षवर्धन ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद पहुंच बनाना, सेवा की आपूर्ति, परामर्श देना, जांच करना और जुड़ाव महसूस कराना है। यह मॉडल लक्षित उपचार कार्यक्रम को लागू करने के साथ ‘सामाजिक जुड़ाव’ पर आधारित है और इसमें विभिन्न गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग मिलता है।

बयान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया गया, ‘‘भारत के रोकथाम मॉडल को अपनी स्थानीय जरूरतों के हिसाब से कई देश अपना सकते हैं। अन्य रोकथाम और बीमारी नियंत्रण कार्यक्रमों के अनुभवों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।’’

हर्षवर्धन ने कहा कि एचआईवी की रोकथाम में मिली सफलता से कोविड-19 महामारी के दौरान देश को सहायता मिली। सरकार ने विभिन्न समुदायों, सामाजिक संगठनों, विकास भागीदारों को शामिल करते हुए तेजी से कदम उठाया ।

वैश्विक एचआईवी रोकथाम गठबंधन (जीपीसी) की ओर से यूएनएड्स और यूनएएफपीए की मेजबानी में इस साल का सम्मेलन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य 2030 तक एड्स को खत्म करना है। जीपीसी के सदस्य राष्ट्रों ने 2020 के अंत तक एचआईवी के संक्रमण के नए मामलों में 75 प्रतिशत तक की कमी लाने के लक्ष्य पर काम करने के लिए सहमति जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू