लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होने को तैयार : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:49 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं को लुभाने के प्रयास संबंधी उनके बयान पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) पक्का ऐसे प्रयास करेंगे, लेकिन पहले से ही कांग्रेस के कई विधायक हमारे साथ आने को तैयार हैं। आपको जल्दी पता चलेगा कि वे लोग कौन हैं। इसलिए, शिवकुमार (कनार्टक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष) या किसी अन्य के ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा 140 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।

दावणगेरे में भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक को रविवार को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विपक्ष को हल्के में ना लें क्योंकि उनकी अपनी रणनीति और ताकत है और कांग्रेस के नेता विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिवकुमार पार्टी (भाजपा) के नेताओं से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे।

इसबीच, राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई ने विभिन्न दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए शीर्ष नेतृत्व की अनुमति मांगी है और उसे फैसले का इंतजार है। उन्होंने कहा, ‘‘सूची (पार्टी में शामिल होने के इच्छुक नेताओं की) पहले ही केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दी गयी है।’’

लेकिन, भाजपा नेताओं से संपर्क साधने संबंधी येदियुरप्पा के दावे पर शिवकुमार ने कहा कि वह अपनी पार्टी की रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहेंगे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं हमारी रणनीति का खुलासा क्यों करुंगा? मैं हमारी रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहता। कौन किसके साथ है... कौन किसके साथ जाना/आना चाहता है। येदियुरप्पा ने कुछ कहा है, अशोक ने भी कुछ कहा है और कुछ अन्य नेताओं ने भी कुछ कहा होगा, कुछ वक्त इंतजार करते हैं।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने आज कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसपर विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे