लाइव न्यूज़ :

माकन समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सिब्बल पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कापिल सिब्बल की ओर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने सिब्बल पर निशाना साधा और कहा कि जिस पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया, उसे नीचा नहीं दिखाना चाहिए।

माकन ने आरोप लगाया कि सिब्बल जैसे नेता पार्टी के उन कार्यकर्ताओं का हौसला पस्त कर रहे हैं जो कांग्रेस की विचारधारा के साथ खड़े हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘श्री सिब्बल से मेरी अपील है कि आपको उस पार्टी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए जिसने आपको राजनीतिक पहचान दी।’’

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस का सक्षम नेतृत्व सोनिया गांधी जी कर रही हैं और वह फैसले कर रही हैं। कपिल सिब्बल जैसे अनुभवी नेता के लिए यह हल्की बात है कि वह गुमराह करें या खुद गुमराह हों। कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है और यह विचारधारा जीवनभर के लिए है।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने सिब्बल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘सुनिए 'जी-हुजूर':-पार्टी की 'अध्यक्ष' और 'नेतृत्व' वही है, जिन्होंने आपको हमेशा संसद पहुंचाया, पार्टी के अच्छे वक्त में आपको 'मंत्री' बनाया, विपक्ष में रहे, तो आपको राज्यसभा पहुंचाया, अच्छे-बुरे वक्त में सदैव जिम्मेदारियों से नवाजा..और जब 'वक्त' संघर्ष का आया, तो...।’’

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सिब्बल पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जब तक मिल रहे थे “मीठे अंगूर” हुज़ूर थे मगरूर, पर जब समय आया संघर्ष का तो, हुज़ूर क्यूँ हो गए इतने मजबूर?’’

कांग्रेस नेता और चांदनी चौक से पूर्व विधायक अलका लांबा ने दावा किया, ‘‘ कपिल सिब्बल जी से 2020 के विधानसभा चुनावों में मैं निवेदन करती रही सर एक बार चांदनी चौक आ जाइए, एक बार भी नहीं आए, अपने घर पर जिन कार्यकर्ताओं स्थानीय नेताओं की मीटिंग बुलाई, अगले ही दिन सभी ने आम आमदी पार्टी का दामन थाम लिया, ना ही 2019 का चुनाव लड़ने वाले ही आए। इनके दम पर कांग्रेस चलेगी?’’

सिब्बल ने पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर बुधवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए।

उन्होंने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने का उल्लेख करते हुए गांधी परिवार पर इशारों-इशारों में कटाक्ष किया कि ‘‘जो लोग इनके खासमखास थे वो छोड़कर चले गए, लेकिन जिन्हें वे खासमखास नहीं मानते वे आज भी इनके साथ खड़े हैं।’’

सिब्बल ने जोर देकर कहा, ‘‘हम ‘जी हुजूर 23’ नहीं हैं। हम अपनी बात रखते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू