लाइव न्यूज़ :

भाजपा पार्षद के विरुद्ध कई शिकायतें लेकिन पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई: आम आदमी पार्टी का दावा

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा के पार्षद संजय ठाकुर पर रियल एस्टेट में धोखाधड़ी और ठगी से संबंधित कई शिकायतें दर्ज हैं लेकिन दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

भाजपा नेता ने इस बयान पर तात्कालिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा पार्षद का काम बिल्डरों से संपर्क करना और बिल्डिंग खड़ी करना है।

उन्होंने कहा, “भाजपा पार्षद संजय ठाकुर के विरुद्ध धोखाधड़ी और ठगी की कई शिकायतें दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।”

भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बताना चाहिए कि पार्टी ने उनके (ठाकुर) विरुद्ध क्या कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं