लाइव न्यूज़ :

जयपुर सहित राजस्थान के कई शहर धूल भरी आंधी की चपेट में

By भाषा | Updated: March 23, 2021 14:21 IST

Open in App

जयपुर, 23 मार्च पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई शहर मंगलवार को धूल भरी आंधी की चपेट में रहे।

राज्य के कई इलाकों में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं व आंधी चल रही हैं और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार जैसा कि पूर्वानुमान था, पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ भागों में तेज अंधड़ और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश पावटा-उदयपुर में 14 मिलीमीटर दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान के खाजूवाला में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान श्रीगंगानगर में 59 किलोमीटर प्रति घंटा, जैसलमेर में 36 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी जबकि धौलपुर में 65 किलोमीटर प्रति घंटा, अलवर में 60, बाड़मेर में 40, भरतपुर में 55, धौलपुर में 65, जयपुर में 46 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं या आंधी चली।

विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार को भी राजस्थान में जारी है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर, अजमेर, उदयपुर तथा कोटा संभाग के जिलों में दोपहर के बाद एक बार पुनः अंधड़ चल रहा है।

विभाग ने बताया कि इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज धूल भरी आंधी या तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

मौसम केंद्र ने इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान लगाया है।

राजधानी जयपुर भी मंगलवार दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी की चपेट में रही। इस मौसमी बदलाव का असर बुधवार से समाप्त होने की संभावना है जबकि राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक उत्तरी हवाओं के प्रभावी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की आने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos