आगरा में मिट्टी की ढांग ढहने से कई बच्चे दबे

By भाषा | Updated: December 31, 2020 18:29 IST2020-12-31T18:29:22+5:302020-12-31T18:29:22+5:30

Many children buried due to collapse of mud in Agra | आगरा में मिट्टी की ढांग ढहने से कई बच्चे दबे

आगरा में मिट्टी की ढांग ढहने से कई बच्चे दबे

आगरा, 31 दिसम्बर आगरा में बृहस्पतिवार को थाना सिकंदरा के रुनकता गांव में एक तालाब की खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग (मिट्टी की ढेर) ढहने से उसमें कई बच्चे दब गये। पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये गए बचाव अभियान में आठ बच्चों को निकाला गया है और उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

थाना सिकंदरा के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अन्य बच्चों के दबे होने की आशंका की वजह से बचाव अभियान भी जारी है। उन्होंने बताया कि ढांग से निकाले जा चुके बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि थाना सिकंदरा के अंतर्गत रुनकता में चल रहे तालाब की खुदाई के चलते मिट्टी की ढांग ढह गयी जिससे कई बच्चे उसमें दब गये। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया।

कुमार ने बताया कि दो घण्टे से जेसीबी मशीन से बचाव कार्य कराया जा रहा है जिसमें आठ बच्चों को निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन बच्चों को बेहोशी की हालत में तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से कई बच्चों की हालत चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि ढाय में अभी और बच्चों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव कार्य जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Many children buried due to collapse of mud in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे