लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियों ने समूह सात से 20 प्रतिशत कोविड टीके दान करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून प्रियंका चोपड़ा जोनस, ओलिविया कोलमैन, लियाम नीसन जैसे कलाकारों और गायिका कैटी पेरी सहित कई हस्तियों ने यूनिसेफ के एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पत्र में समूह सात के सदस्य देशों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कोविड टीकों का 20 प्रतिशत हिस्सा उन देशों को दान करें जिन्हें इसकी सख्त आवश्यकता है।

यूनिसेफ की वेबसाइट पर प्रकाशित इस पत्र में कहा गया है कि समूह सात (जी-7) का आगामी शिखर सम्मेलन यह सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण मौका होगा कि दुनिया भर में निर्धन आबादी तक टीके पहुंच सकें।

इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली 29 हस्तियों में पूर्व फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम, टेनिस सितारे एंडी मरे भी शामिल हैं।

समूह सात का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन ब्रिटेन के कॉर्नवाल में 11 से 13 जून के बीच आयोजित होगा जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि समूह किस प्रकार कोरोना वायरस से उबरने में विश्व का नेतृत्व कर सकता है।

महामारी शुरू होने के बाद समूह सात के नेताओं की यह पहली बैठक हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) अंतरराष्ट्रीय टीका पहल ‘कोवैक्स’ की ओर से टीके वितरित कर रहा है, लेकिन अभी ‘कोवैक्स’ को 19 करोड़ खुराकों की कमी है।

पत्र में कहा गया है कि कुछ देशों ने इस साल के अंत में टीके दान देने की प्रतिबद्धता जतायी है, लेकिन टीकों की अभी आवश्यकता है। यूनिसेफ के विश्लेषण से पता चलता है कि समूह सात देशों के पास जून से अगस्त के बीच अपने टीकों का 20 प्रतिशत दान करने के लिए पर्याप्त खुराकें होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह