लाइव न्यूज़ :

आसिफ बसरा की मौत पर करीना कपूर, अनुष्का शर्मा सहित कई हस्तियों ने जताया शोक

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:33 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर अभिनेता आसिफ बसरा की मौत पर अदाकारा करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, मनोज वाजपेयी समेत कई अन्य कलाकारों ने शोक जताया।

‘जब वी मेट’, ‘काई पो चे’ जैसी विभिन्न फिल्मों तथा वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में काम कर चुके अभिनेता आसिफ बसरा धर्मशाला में एक आवासीय परिसर में मृत मिले। वह 53 साल के थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है।

बसरा के इस कदम से पूरा फिल्म जगत सदमे में है।

बताया जाता है कि बसरा ने लगभग पांच-छह साल पहले मैक्लॉडगंज, ऊपरी धर्मशाला में एक संपत्ति पट्टे पर ली थी और वह नियमित तौर पर वहां आते थे।

करीना कपूर खान ने बसरा की मौत पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर साझा की और लिखा, “ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे आसिफ बसरा। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।”

अनुष्का शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “परिवार और प्रियजनों के साथ मेरी संवेदना और प्रार्थनाएं हैं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे आसिफ बसरा।’’

मिलन लुथरिया की 2010 में आयी हिट फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में बसरा के बेटे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी ने ट्विटर पर अभिनेता की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे आसिफ भाई।”

फिल्म में बसरा के साथ काम कर चुके रणदीप हुड्डा ने भी ट्विटर पर शोक जताया।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को हुई मौत के कुछ महीनों बाद अभिनेता बसरा के अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत स्तब्ध है और उनके साथ काम करने वालों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बसरा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘क्या? यह काफी हैरान कर देने वाली घटना है। लॉकडाउन से कुछ समय पहले ही उनके साथ शूटिंग की थी। हे भगवान।’’

निर्देशक हंसल मेहता ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आसिफ बसरा। यह खबर सच नहीं हो सकती...यह अत्यंत दुखद है।’’

बसरा ने दो दशक से अधिक समय के अपने करियर में ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘परजानिया’ और ‘आउटसोर्स्ड’ जैसी कई महत्वपूर्ण फिल्मों में महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाएं निभाईं।

अमेजन प्राइम वीडियो पर आई उनकी हालिया सीरीज ‘पाताल लोक’ थी।

निर्देशक ओनिर और राहुल ढोलकिया ने भी बसरा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर