लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में धरने के बाद भाजपा के कई कार्यकर्ता तृणमूल में लौटे

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:41 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जून पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव के समय तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए करीब 50 कार्यकर्ता सोमवार को फिर से ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो गए। इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी में वापस लिए जाने को लेकर धरना भी दिया।

इस महीने की शुरुआत में भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं के एक समूह ने धरना देते हुए घोषणा की थी कि उन्होंने पार्टी छोड़ने और तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है ताकि वे बनर्जी के नेतृत्व में ‘‘मां, माटी, मानुष’’ के लिए काम कर सकें। जिले के इलमबाजार इलाके में भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पोस्टर बैनर भी लगा रखे थे कि चुनाव के दौरान पाला बदलने का उन्हें खेद है।

तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि भाजपा से करीब 50 कार्यकर्ता पार्टी में लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के इन कार्यकर्ताओं के पास तृणमूल में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि पिछले महीने विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही सत्तारूढ़ दल के सदस्य लौटने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल