लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में हिमस्खलन: सेना के 6 जवानों के शहीद होने की आशंका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 21, 2019 02:03 IST

Open in App

 हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर बुधवार को हिमस्खलन में सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल्स इकाई के छह जवानों के शहीद होने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. किन्नौर के उपायुक्त गोपालचंद ने बताया कि एक जवान का शव बरामद हो गया है

 जबकि पांच अन्य का अब तक पता नहीं चल सका है. उन्होंने कहा कि चीन-भारत सीमा पर शिपकाला के समीप करीब 11 बजे यह हिमस्खलन हुआ. गोपालचंद ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कई जवान भी हिमस्खलन में फंस गए थे. उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारत-चीन सीमा पर 16 जवान गश्त कर रहे थे, उसी बीच हिमस्खलन हुआ एवं उनमें से छह उसमें दब गए थे. सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जब तक आखिरी व्यक्ति को बाहर निकाल नहीं लिया जाता, तब तक तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहेगा. सेना के जवानों समेत करीब 150 व्यक्ति फंसे हुए जवानों को ढूंढने में जुटे हैं.

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया