लाइव न्यूज़ :

एटा में सपा नेता के परिवार के कई शस्त्र लाइसेंस निरस्त

By भाषा | Updated: August 1, 2021 14:45 IST

Open in App

एटा (उप्र), एक अगस्‍त एटा जिला प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के परिवार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के बेटे एवं फर्रुखाबाद से सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे सुबोध यादव और उनकी पत्नी राममूर्ति यादव का एक-एक शस्त्र लाइसेंस शनिवार को निरस्त कर दिया।

लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई पर सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''जिले के कई अन्य नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन किसी के लाइसेंस निरस्त नहीं किए गए। प्रशासन हमारे परिवार से व्यक्तिगत रंजिश निकालते हुए कार्रवाई कर रहा है। हमारे शस्त्र लाइसेंसों को जमा न करने के संबंध में उच्‍च न्‍यायालय ने स्थगन आदेश दिए हुए हैं।''

जुगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया, “ जिलाधिकारी ने हमें बिना सुने ही सीधे शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये।''

जुगेंद्र ने बताया कि उनके भाई रामेश्वर सिंह यादव दो बार क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और तीन बार विधायक रह चुके हैं जबकि वे खुद तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और मौजूदा समय में उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा, '' मेरा परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि का है लेकिन पूरे परिवार के पास कोई भी सरकारी सुरक्षा नहीं है और प्रशासन शस्त्र लाइसेंस निरस्‍त कर उसे जमा कराने में जुट गया है।''

इस संदर्भ में जिलाधिकारी अग्रवाल ने बताया कि जुगेंद्र सिंह यादव के परिवार के लोगों के शस्त्र लाइसेंस आपराधिक मुकदमा पंजीकृत होने के कारण निरस्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें पूर्व में नोटिस जारी कर शस्त्र जमा करने के आदेश दिये गये थे। शस्त्र जमा न करने पर न्यायालय में शस्त्रों को रोकने का आदेश हुआ है।

वहीं जिलाधिकारी अदालत के पेशकार उपेन्द्र कुमार ने बताया कि सिंह ने उच्‍च न्‍यायालय का कोई भी स्थगनादेश उपलब्ध नहीं करवाया है और न ही वह न्यायालय की पत्रावली में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए