लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाके सर्दी व कोहरे की चपेट में

By भाषा | Updated: December 16, 2020 12:07 IST

Open in App

जयपुर, 16 दिसंबर राजस्थान के ज्यादातर इलाके कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में हैं और गंगानगर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान गंगानगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी में 4.4 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 5.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 5.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 6.1 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 6.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 7.5 डिग्री सेल्सियस व अलवर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के बाकी हिस्सों में भी रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। अनेक इलाकों में कोहरा छाया रहा। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आई है और गंगानगर में यह 15.1 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखी जा सकती है। जबकि अगले दो दिन राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर व भरतपुर जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर