लाइव न्यूज़ :

गेमरा राम की रिहाई को लेकर पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे मानवेंद्र

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:23 IST

Open in App

जयपुर, एक अक्तूबर कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तानी सीमा में गलती से चले गए इलाके के युवक गेमरा राम की रिहाई के लिए वह पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मानवेंद्र सिंह द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए पाकिस्तानी अदालत के दस्तावेजों के अनुसार 19 साल के भारतीय युवक को पाकिस्तान की एक अदालत ने छह महीने की जेल की सजा सुनाई है। पोस्ट में सिंह ने लिखा है, ‘‘मिठादर पुलिस थाना में दर्ज मामले में गेमरा राम को 21 अगस्त को कराची दक्षिण की सत्र अदालत ने छह महीने की सजा दी है। उसे कराची के ज़िला कारागार मलीर में कैद रखा है। यह कराची के लांधी क्षेत्र में है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘गेमरा राम की रिहाई को लेकर सोमवार को पाकिस्तान सरकार के संबंधित अधिकारी से मेरी बैठक है। गेमराराम की वतन वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं।’’

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव कुम्हारों का टिब्बा निवासी गेमरा राम मेघवाल अपने घर से लापता हो गया था। उसके परिवार वालों ने इस बारे में 16 नवंबर 2020 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। तब बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि अनेक बैठकों के बाद पाकिस्तानी रेंजर ने उसके पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग