लाइव न्यूज़ :

जेसिका लाल की हत्या के दोषी मनु शर्मा ने समय पूर्व रिहाई का अनुरोध किया, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: November 1, 2019 20:48 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को 1999 में जेसिका लाल की हत्या के मामले में उच्च न्यायालय ने दिसंबर 2006 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमनु शर्मा को 1999 में जेसिका लाल की हत्या के मामले में सुनाई गई थी सजामनु शर्मा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब देने को कहा

जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मनु शर्मा ने समय से पूर्व रिहाई का अनुरोध किया है। मनु शर्मा इस मामले में 17 साल कारावास की सजा काट चुका है। शर्मा की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से जवाब देने को कहा।

न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह शर्मा की याचिका पर अपना जवाब दायर करे। दंड समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने शर्मा की रिहाई के अनुरोध को 19 जुलाई को ठुकरा दिया था।

शर्मा ने अदालत में याचिका दायर कर इसे चुनौती दी है। अदालत ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है। शर्मा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उच्च न्यायालय के उस आदेश के आधार पर शर्मा की रिहाई का अनुरोध किया जिसमें तंदूर हत्याकांड के दोषी सुशील शर्मा को समय पूर्व रिहा किया गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को 1999 में जेसिका लाल की हत्या के मामले में उच्च न्यायालय ने दिसंबर 2006 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए