लाइव न्यूज़ :

मनसुख हीरेन के विसरा को विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:40 IST

Open in App

मुंबई, छह मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर के बाहर मिले विस्फोटकों से लदे वाहन के कथित मालिक मनसुख हीरेन के विसरा को विश्लेषण के लिए एक फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया था कि हीरेन (46) ठाणे में मुंबई-रेती बंदर रोड पर खाड़ी के किनारे शुक्रवार की सुबह मृत पाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि हीरेन की मौत के कारण को लेकर राय शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रखी गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्राप्त पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि हीरेन के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हीरेन के विसरा को संरक्षित रखा गया है और रासायनिक विश्लेषण के लिए मुंबई के कलिना में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि डूबने से हीरेन की मौत होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को ठाणे के नौपाडा में हीरेन के आवास पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लेकर गये और उनके परिवार के सदस्यों को उनका शव लेने के लिए राजी कर लिया गया। परिवार के सदस्यों ने पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिलने तक शव लेने से इनकार कर दिया था।

डीसीपी अविनाश भूरे ने कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हीरेन के परिवार के सदस्यों को सौंप दी गई है और आगे की प्रक्रिया जारी है।’’

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की एक टीम, जिसने पूरे मामले की जांच की है, ने उस जगह का दौरा किया जहां हीरेन का शव मिला था।

ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि हीरेन बृहस्पतिवार रात को लापता हो गये थे। मुंब्रा रेती बुंदर रोड से लगी खाड़ी के किनारे उनका शव मिला है।

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर 'एंटीलिया' के निकट 25 फरवरी को मनसुख की 'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में हीरेन का बयान दर्ज किया था। वाहनों के पुर्जों का कारोबार करने वाले हीरेन ने कहा था कि अपनी कार चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी।

विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को इस घटना की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कराने की मांग की थी।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को आरोप लगाया कि हीरेन की संदिग्ध मौत प्रथम दृष्टया एक हत्या है।

इस बीच, शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि इस मामले को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए लेकिन महाराष्ट्र सरकार की ‘‘छवि’’ और ‘‘प्रतिष्ठा’’ के लिए जरूरी है कि हीरेन मनसुख की रहस्यमय मौत से पर्दा उठे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो