लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरन हत्याकांड: कांस्टेबल विनायक शिंदे को सेवा से बर्खास्त किया गया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 23:14 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई मनसुख हिरन हत्याकांड मामले में आरोपी मुंबई पुलिस के कांस्टेबल विनायक शिंदे को सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले मुंबई पुलिस के निरीक्षक सचिन वाजे और उसके सहयोगी सहायक पुलिस उप निरीक्षक रियाज हिसामुद्दीन काजी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वाजे और काजी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास गाड़ी से विस्फोटक सामग्री मिलने और व्यापारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में आरोपी हैं और एनआईए ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) संदीप कार्णिक ने संविधान के अनुच्छेद 311(2)(बी) के तहत शिंदे को सेवा से बर्खास्त किया।

उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास जिस गाड़ी से विस्फोटक मिला था उसका मालिक कथित तौर पर मनसुख हिरन था। बाद में पांच मार्च को हिरन की लाश ठाणे जिले में बरामद हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर