लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया मामलाः एनआईए ने मुम्बई के होटल, क्लब की तलाशी ली, तीन घंटे से अधिक समय तक कई लोगों से पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2021 19:49 IST

मनसुख हिरनः अधिकारियों ने बताया कि एनआईए का एक दल दोपहर करीब पौने एक बजे बाबुलनाथ मंदिर के पास ‘सोनी बिल्डिंग’ में बने एक होटल और क्लब में पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एनआईए के कर्मचारियों ने क्लब और होटल में कुछ लोगों से पूछताछ की।जांच दल तीन घंटे से अधिक समय बाद वहां से रवाना हुआ। मुम्बई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे को हाल ही में बाबुलनाथ इलाके में लेकर आई थी।

मुंबईः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास से बरामद एसयूवी जिसमें विस्फोटक रखे थे और उद्योगपति मनसुख हिरन की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को दक्षिण मुम्बई के एक होटल और एक क्लब की तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए का एक दल दोपहर करीब पौने एक बजे बाबुलनाथ मंदिर के पास ‘सोनी बिल्डिंग’ में बने एक होटल और क्लब में पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि होटल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा गया। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एनआईए के कर्मचारियों ने क्लब और होटल में कुछ लोगों से पूछताछ की।

जांच दल तीन घंटे से अधिक समय बाद वहां से रवाना हुआ। गामदेवी थाने के कुछ अधिकारी भी वहां मौजूद थे, क्योंकि यह इलाका इसी थाने के तहत आता है। जांच एजेंसी मामले में अपनी जांच के सिलसिले में मुम्बई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे को हाल ही में बाबुलनाथ इलाके में लेकर आई थी।

अंबानी के घर के पास एक एसयूवी से जिलेटिन की छड़ें बरामद होने के बाद से वाजे एनआईए की जांच के घेरे में आए थे। वाझे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वाझे को निलंबित कर दिया गया था।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को दावा किया था कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में मिली जिलेटिन की छड़ों की खरीद मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे ने की थी। एनआईए ने रविवार को एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो हार्ड डिस्क, दो वाहन नंबर प्लेट, दो डीवीआर और दो सीपीयू को गोताखोरों की मदद से मीठी नदी से बरामद किया था।

एनआईए 25 फरवरी को अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन छड़ों के साथ एसयूवी खड़ी करने और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में वाजे की कथित भूमिका की जांच कर रही है। हिरन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा कस्बे में एक नाले में मिला था। 

टॅग्स :मुंबई पुलिससचिन वाझेअनिल देशमुखउद्धव ठाकरे सरकारएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह