लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरन की मौत योजनाबद्ध तरीके से की गयी हत्या का मामला है: फडणवीस

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:59 IST

Open in App

मुंबई, 10 मार्च महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को दावा किया कि ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत ‘‘योजनाबद्ध तरीके से की गयी हत्या का मामला है।’’

फडणवीस ने विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए यह आरोप भी लगाया कि शिवसेना नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच इसलिये नहीं कराना चाहती क्योंकि इससे सरकार में बैठे कुछ ''रसूखदार'' बेनकाब हो जाएंगे।

भाजपा नेता ने कहा, ''मनसुख हिरन की मौत योजनाबद्ध तरीके से की गयी हत्या का मामला है। पुलिस जांच की बारीकियों को अच्छी तरह से जानने वाला कोई व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है।''

गौरतलब है कि 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी एक एसयूवी मिली थी। कार के मालिक हिरन का पांच मार्च को ठाणे में एक स्थान पर शव मिला था।

फडणवीस ने यह दावा भी किया कि सरकार ने पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में वन मंत्री एवं शिवसेना नेता संजय राठौड़ का इस्तीफा इसलिए लिया क्योंकि राठौड़ से सरकार को कोई खतरा नहीं था जबकि ‘‘सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे कई राज जानते हैं।’’

इससे पहले, दिन में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने विधान परिषद में घोषणा की थी कि वाजे का अपराध खुफिया इकाई से तबादला कर दिया गया है। हिरन की पत्नी ने वाजे के खिलाफ आरोप लगाए थे।

फडणवीस ने दावा किया कि सरकार ने खुद को बचाने के लिये पुलिस अधिकारी का तबादला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो