लाइव न्यूज़ :

बारिश की बाट जोह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आई बड़ी खबर, मौसम विभाग ने कही यह बात

By अभिषेक पारीक | Updated: July 11, 2021 19:05 IST

देश के कई इलाकों में जुलाई का आधा महीना गुजरने को है। बावजूद इसके अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। जुलाई में भी मई-जून जैसी गर्मी से लोग परेशान हैं और उन्हें बारिश का इंतजार है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोग मानसूनी बारिश की बाट जोह रहे हैं। व्यापक बारिश के लिए लोगों को अभी तीन-चार दिन और इंतजार करना होगा। इसके बाद कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

देश के कई इलाकों में जुलाई का आधा महीना गुजरने को है। बावजूद इसके अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। जुलाई में भी मई-जून जैसी गर्मी से लोग परेशान हैं और उन्हें बारिश का इंतजार है। उत्तर प्रदेश में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश की बाट जोह रहे लोगों को इसके लिए अभी तीन-चार दिन और इंतजार करना होगा। 

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर हो रही है, लेकिन लखनऊ सहित मध्य उत्तर प्रदेश और राज्य के दक्षिणी इलाकों में मानसून के जोर पकड़ने में कम से कम तीन-चार दिन और लग सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा और तीन-चार दिन के बाद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में व्यापक वर्षा होगी। इसके बाद बारिश का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा। बारिश का इंतजार लगातार लंबा होते जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने बताया कि इसे जलवायु परिवर्तन का असर भी कहा जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि ऐसी उम्मीद थी कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अभी जहां वर्षा हो रही है, वह पूर्वी हवाओं का असर है। इस बीच, मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान नौतनवा (महराजगंज) में तीन सेंटीमीटर, चंद्रदीप घाट (गोंडा), रायबरेली और खलीलाबाद (संत कबीर नगर) में दो-दो सेंटीमीटर, बारा (प्रयागराज), धनघटा (संत कबीर नगर), बलरामपुर, बहराइच तथा मोठ (झांसी) में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

टॅग्स :मानसूनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट