लाइव न्यूज़ :

मानसरोवर यात्रा: खराब मौसम के कारण मृतकों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: August 11, 2018 19:24 IST

इस वर्ष ट्रेक मार्ग ठीक नहीं होने के कारण नोडल एजेंसी को 225 से अधिक उन तीर्थयात्रियों को यात्रा से मना करना पड़ा जिन्हें भारतीय सीमा क्षेत्र में जोलिंगकोंग में छोटा कैलास की यात्रा के लिए आरक्षित किया गया था।

Open in App

पिथौरागढ़, 11 अगस्त: लम्बे समय से खराब मौसम और क्षतिग्रस्त यात्रा मार्ग के कारण इस वर्ष कैलास-मानसरोवर यात्रा से लौटते समय मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह से अधिक हो गई है और करीब एक हजार खच्चर ऑपरेटरों और कुलियों को इस सीजन में अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। मौसम साफ होने का इंतजार करने के बाद सात तीर्थयात्रियों को वापस आना पड़ा ताकि हेलीकॉप्टरों से उन्हें पिथौरागढ़ से गुंजी आधार शिविर ले जाया जा सके। तीर्थयात्रियों के 10वें जत्थे को मौसम साफ होने के लिए दस दिनों का इंतजार करना पड़ा ताकि उन्हें वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से नैनी-सैनी हवाई पट्टी से गुंजी ले जाया जा सके।

यात्रा के लिए नोडल एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था और तीर्थयात्रियों के नये जत्थे नहीं भेजने का आग्रह किया था। निगम के जीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि मानसरोवर तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर से ले जाना इस वर्ष आवश्यक हो गया था क्योंकि गुंजी जाने वाला ट्रेक मार्ग प्राकृतिक आपदा के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और जिसकी समय पर मरम्मत नहीं की जा सकी थी।

यात्रा सत्र के दौरान लखनपुर से लिपुलेख के बीच 57 किलोमीटर की दूरी पर लगभग एक हजार कुली, खच्चर तथा टट्टू ऑपरेटरों और स्थानीय शिल्पकार अपना व्यापार चलाते हैं और साल भर के लिए कमाई कर लेते हैं। इस वर्ष ट्रेक मार्ग ठीक नहीं होने के कारण नोडल एजेंसी को 225 से अधिक उन तीर्थयात्रियों को यात्रा से मना करना पड़ा जिन्हें भारतीय सीमा क्षेत्र में जोलिंगकोंग में छोटा कैलास की यात्रा के लिए आरक्षित किया गया था। मर्तोलिया ने कहा,‘‘हमें ट्रेक मार्ग खराब होने के कारण इस वर्ष छोटा कैलास यात्रा रद्द करने पर भारी नुकसान हुआ है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन