नवी मुंबई में व्यक्ति के शरीर कं अंग मिले, हत्या की जांच जारी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:11 IST2021-09-13T18:11:55+5:302021-09-13T18:11:55+5:30

Man's body parts found in Navi Mumbai, murder investigation underway | नवी मुंबई में व्यक्ति के शरीर कं अंग मिले, हत्या की जांच जारी

नवी मुंबई में व्यक्ति के शरीर कं अंग मिले, हत्या की जांच जारी

ठाणे, 13 सितंबर नवी मुंबई में एक नाले में फेंके गए प्लास्टिक के थैले में 30-40 वर्ष की आयु के एक अज्ञात व्यक्ति के शरीर के अंग मिले। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एपीएमसी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विकास रामगुड़े ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या करने और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा, "रविवार को सुबह कोरपी गांव की ओर जाने वाले मथाडी चौक के पास इलाके में दुर्गंध आने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सिर और धड़ गायब है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man's body parts found in Navi Mumbai, murder investigation underway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे