उत्तर प्रदेश में व्यक्ति का शव मिला

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:56 IST2021-09-10T20:56:00+5:302021-09-10T20:56:00+5:30

Man's body found in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में व्यक्ति का शव मिला

उत्तर प्रदेश में व्यक्ति का शव मिला

मुजफ्फरनगर, 10 सितंबर उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के दतिया गांव में शुक्रवार को एक शख्स का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। उसका गला रेता गया था।

पुलिस ने बताया कि आशंका है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। थानेदार यशपाल सिंह ने बताया कि आशंका है कि हिमांशु (26) की हत्या की गई है और उसके शव को घर में फंदे से लटका दिया गया है ताकि इसे खुदकुशी का मामला बताया जा सके। हालांकि शव पर चोटों के कई निशान हैं।”

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man's body found in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे