लाइव न्यूज़ :

मनप्रीत बादल ने जीएसटी परिषद की बैठक तत्काल बुलाने की मांग की

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सुधार पर चर्चा के लिए जीएसटी परिषद की बैठक तत्काल बुलानी चाहिए।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में बादल ने कहा कि वह उस वक्त जीएसटी के मुद्दे को उठा रहे हैं जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है तथा यह स्थिति पहले से कहीं भयावह है।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘मैं यह पत्र लिख रहा हूं कि क्योंकि पिछले छह महीनों में जीएसटी परिषद की कोई बैठक नहीं हुई, जबकि परिषद के नियम संविधान के अनुच्छेद 279ए के तहत तय किए गए है जिसका मतलब यह हुआ है कि हर तिमाही के बाद एक बैठक होनी चाहिए।’’

बादल के अनुसार, जीएसटी का राजस्व प्रदेशों के कुल कर राजस्व का करीब 50 फीसदी होता है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘इतने महत्वपूर्ण समय में राज्यों के साथ कोई रचनात्मक बातचीत नहीं होने से मुझे इस बात की हैरानी होती है कि क्या केंद्र ने सहकारी संघवाद की भावना को अलग रखते हुए राज्यों के सभी अधिकार छीन लिए हैं।’’

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि केंद्र ने अब तक इस परिषद का उप प्रमुख नियुक्त नहीं किया है।

बादल ने सवाल किया, ‘‘कोविड के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए क्षेत्रों मसलन, एमएसएमई, विमानन, होटल, रेस्तरां, मनोरंजन, वाणिज्यिक रियल स्टेट और रिटेल को कैसे राहत दी जाए?’’

उन्होंने जीएटी की बैठक तत्काल बुलाने की मांग करते हुए कहा कि कोविड के संदर्भ में कुछ मुद्दों जैसे हैंड सैनेटाइजर, फेस मास्क, पीपीई किट तथा कुछ दूसरे उपकरणों को जीएसटी से मुक्त करने के संदर्भ में चर्चा करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह