मनोज तिवारी का दावा, 'ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरा यह ट्वीट संभालकर रखिएगा', EVM को लेकर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2020 19:58 IST2020-02-08T19:58:40+5:302020-02-08T19:58:40+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Manoj Tiwary on Delhi Election 2020 Exit Polls all are fail save my tweet and | मनोज तिवारी का दावा, 'ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरा यह ट्वीट संभालकर रखिएगा', EVM को लेकर कही ये बात

मनोज तिवारी का दावा, 'ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरा यह ट्वीट संभालकर रखिएगा', EVM को लेकर कही ये बात

Highlightsएबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 , बीजेपी को 05 से 19 और कांग्रेस को जीरो से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी- जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 48 से 61 सीटें, बीजेपी को 9 से 21 सीटें और कांग्रेस को 1 सीटें मिल रही हैं।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए वोटिंग के बाद आए तमाम एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि ये सभी एग्जिट पोल फेल हों। उन्होंने यह भी कहा है कि उनका ट्वीट संभालकर रखिएगा। मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल। मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी। ...कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे। 

जानें Delhi Election 2020 Exit Polls के हाल

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 , बीजेपी को 05 से 19 और कांग्रेस को जीरो से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। 

रिपब्लिक टीवी- जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 48 से 61 सीटें, बीजेपी को 9 से 21 सीटें और कांग्रेस को 1 सीटें मिल रही हैं।

सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। 

टीवी-9 भारतवर्ष- सिसरो के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 54 सीटें, बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है।

टाइम्स नाउ - IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44 , बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 0 भी सीट। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी के खाते में तीन सीटें आई थी जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।

Web Title: Manoj Tiwary on Delhi Election 2020 Exit Polls all are fail save my tweet and

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे