लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान जुटाने को संसदीय क्षेत्र में रथयात्रा निकालेंगे मनोज तिवारी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों समेत समाज के सभी वर्गों के लोगों से दान एकत्रित करने के लिए रथयात्रा निकालेंगे। तिवारी का संसदीय क्षेत्र पिछले साल सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित हुआ था।

तिवारी ने बताया कि एक फरवरी से उनके संसदीय क्षेत्र में ‘श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि अभियान’ की शुरुआत होगी। तिवारी का जन्मदिन एक फरवरी को होता है।

सांसद ने कहा, ‘‘अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण में समाज के हर वर्ग के पास जाकर उनसे दान एकत्र करूंगा। अल्पसंख्यक समुदाय से भी कई भाई-बहन हैं जो योगदान करना चाहते हैं और मैं उनके घर, दुकान और प्रतिष्ठान जाऊंगा।’’

तिवारी ने कहा कि लोगों से एकत्र किए जाने वाले दान की राशि के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है लेकिन यह ‘‘काफी’’ होगी क्योंकि अपने जीवन में अयोध्या में राम मंदिर को देखना करोड़ों लोगों का सपना रहा है।

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में व्यापक सांप्रदायिक हिंसा हुई थी जिसमें 50 लोग मारे गये थे और सैकड़ों लोग घायल हुए थे तथा घरों, दुकानेां और धार्मिक स्थानों समेत निजी एवं सार्वजनिक संपत्ति को भारी क्षति पहुंची थी।

भाजपा सांसद के एक सहयोगी ने बताया कि तिवारी रथ यात्रा निकालकर अभियान में हिस्सा लेंगे।

तिवारी के सहयोगी ने कहा, ‘‘हमने दान की राशि के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया है लेकिन यह कई करोड़ में होगी।’’

दिल्ली भाजपा मंदिर निर्माण के लिए एक फरवरी से घर-घर जाकर दान एकत्रित करने का अभियान शुरू करेगी।

दिल्ली भाजपा के महासचिव और अभियान के संयोजक कुलजीत चहल ने कहा, ‘‘जहां तक संभव होगा दान एकत्र करने के लिए हर परिवार से 10 रुपये, 100 रुपये और 1,000 रुपये के कूपन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल