लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार पर मुकदमे को मंजूरी पर बोले मनोज तिवारी, हालात भांपकर लिया फैसला, अब ताहिर को भी अरेस्ट करवाइए

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 29, 2020 10:34 IST

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने राजद्रोह के चार साल पुराने एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले में कार्यवाही अवरुद्ध करने के बीजेपी के आरोपों को खारिज कर दिया। बीजेपी लगातार आरोप लगाती आ रही है कि आम आदमी पार्टी सरकार कन्हैया कुमार और अन्य पर अभियोजन की स्वीकृति नहीं देकर मामले में कार्यवाही को अवरुद्ध कर रही है।

दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के चार साल पुराने एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी। केजरीवाल सरकार के इस फैसले का दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्वागत किया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा है, ''केजरीवाल सरकार ने मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। हम इसकी मांग करते आ रहे थे कि केजरीवाल सरकार इसकी मंजूरी दे और कानून को अपना काम करने दे।''

Probably keeping current political situation in mind,CM @ArvindKejriwal has finally given sanction to prosecute formerJNUSU leader Kanhiya Kr in a sedition case.We welcome the decision.We had been demanding that the Kejriwal govt gave the approval& let the law take its own course https://t.co/ceEz8iKmqf— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 28, 2020

मनोज तिवारी ने ताहिर हुसैन को लेकर भी केजरीवाल पर कसा तंज

मनोज तिवारी ने ताहिर हुसैन के मामले में भी केजरीवाल पर तंज कसा है। मनोज तिवारी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, हम सीएम अरविंद केजरीवाल से अपील करते हैं कि वह उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपी आप पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कराने में मदद करें। ताहिर के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है। दिल्ली हिंसा में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के हत्या का आरोप हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद आप ने ताहिर को निलंबित भी कर दिया है। 

We would now like Mr Kejriwal to help police arrest AAP councillor Tahir Hussain so that the conspiracy behind the riots in northeast Delhi and the names of those involved in fuelling the violence could be unearthed.— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 28, 2020

जनता के दबाव में केजरीवाल को कन्हैया पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर मजबूर होना पड़ा: जावड़ेकर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे तीन साल लटकाए रखा, लेकिन जनता के सामने आखिरकार उन्हें झुकना पड़ा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘जनता के दबाव में, आखिरकार दिल्ली सरकार को जेएनयू मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए मजबूर होना पड़ा। तीन साल तक अरविंद केजरीवाल इसे टालते रहे लेकिन उन्हें जनता के सामने झुकना पड़ा।’ 

टॅग्स :मनोज तिवारीअरविन्द केजरीवालकन्हैया कुमारजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रकाश जावड़ेकरआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं