लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी ने कहा- अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, गृह मंत्रालय ने किया खंडन, ट्वीट करना पड़ा डिलीट

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 9, 2020 14:25 IST

देश में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 64,399 नए मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमण के कुल मामले 21 लाख का आंकड़ा पार कर गए, जबकि 861 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,379 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता व दिल्ली के पूर्व पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को ट्वीट कर दावा किया कि अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।इसके बाद गृह मंत्रालय ने उनके दावे का खंडन किया।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहकोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच बीजेपी नेता व दिल्ली के पूर्व पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को ट्वीट कर दावा किया कि अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनके दावे का खंडन किया और कहा कि अभी उनका टेस्ट नहीं किया गया है। इसके बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट डिलीट कर दिया।

गृह मंत्रालय के अधिकारी कहा, 'गृह मंत्री अमित शाह का कोरोना वायरस टेस्ट अब तक नहीं कराया गया है।' दरअसल, अमित शाह कोरोना महामारी की चपेट में आए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले मंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र शाह (55) ने अपने ट्विटर हैंडल पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। 

उन्होंने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवायी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।' आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि शाह कहां भर्ती हैं लेकिन अधिकारियों ने निजी रूप से बताया कि गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गृह मंत्री नियमित रूप से नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे और इसके अलावा वो घर से भी काम कर रहे थे।

आपको बता दें, देश में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 64,399 नए मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमण के कुल मामले 21 लाख का आंकड़ा पार कर गए, जबकि 861 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,379 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 53,879 और लोगों के इस वैश्विक महामारी से उबरने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,80,884 हो गई है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 68.78 फीसदी हो गई है। मृतकों की दर गिरकर 2.01 प्रतिशत रह गई है। 

इसने बताया कि देश में इस समय 6,28,747 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 21,53,010 हो गए हैं जिनमें से 43,379 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 60,000 से अधिक मामले आए हैं। भारत में शुक्रवार को संक्रमण के मामले 20 लाख से अधिक हो गए थे। 

टॅग्स :अमित शाहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं