लाइव न्यूज़ :

AAP पर मनोज तिवारी का निशाना, कहा- लोगों को गुमराह करने के लिए आउटकम बजट किया पेश

By स्वाति सिंह | Updated: June 9, 2019 08:46 IST

मनोज तिवारी ने आगे कहा 'केजरीवाल सरकार सिर्फ वायदों और घोषणा तक सिमट कर रह गई है। अभी तक सिर्फ आश्वासन दिया लेकिन अभी तक एक भी काम नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देआप के नेता आउटकम बजट पेश कर अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं।दिल्ली विधानसभा चुनावों में दिल्ली के लोग बीजेपी की पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं।

दिल्ली की आम आदमी सरकार के आउटकम बजट को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीते साढ़े चार सालों में खुद के किए वादे को पूरा नहीं किया। लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक है तो लोगों को गुमराह करने के लिए आप के नेता आउटकम बजट पेश कर अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं।

मनोज तिवारी ने कहा 'जब सीएम केजरीवाल साढे़ चार साल में दिल्ली को फ्री वाई-फाई नहीं दे पाए तो महिलाओं को मुफ्त में मेट्रो और बसों की सेवा कैसे देगें? सरकार ने ई-बस लेन, ई- पॉलिसी से निजी गाड़ियों पर सब्सिडी जैसी पॉलिसी देने का वादा किया था। इनमें से किसी को भी पूरा नहीं पाई। सरकार हर स्तर पर विफल रही है।' उन्होंने कहा 'आउटकम बजट के माध्यम से दिल्ली सरकार एक बार फिर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मगर, इस बार जनता सचेत है। लेकिन, इस बार जनता सचेत है।'

आउटकम बजट के माध्यम से केजरीवाल सरकार खुद मान रही है कि वो दिल्ली की सत्ता को चलाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है तो दिल्ली की जनता के सामने एक मात्र विकल्प के रूप में बीजेपी है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में दिल्ली के लोग बीजेपी की पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। जनता को पता है कि देश में मोदी और दिल्ली में बीजेपी तभी दिल्ली का विकास होगा। दिल्ली के गली महौलों पर चैपालों पर एक ही चर्चा है केजरीवाल को जाने दो और बीजेपी को दिल्ली में आने दो।

मनोज तिवारी ने आगे कहा 'केजरीवाल सरकार सिर्फ वायदों और घोषणा तक सिमट कर रह गई है। अभी तक सिर्फ आश्वासन दिया लेकिन अभी तक एक भी काम नहीं किया।आउटकम बजट से केजरीवाल सरकार खुद ही मान रही है कि वह सत्ता को चलाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।दिल्ली की जनता के पास अब बस बीजेपी ही एकमात्र विकल्प है। 

विधानसभा चुनावों में दिल्ली के लोग बीजेपी की पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। लोगों को पता है कि अब देश में मोदी और दिल्ली में बीजेपी की सरकार होगी तबी विकास होगा। 

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा