लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी और गौतम गंभीर ने यमुना पार इलाके में एम्स जैसे अस्पताल के लिए हर्षवर्धन को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गौतम गंभीर ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन को संयुक्त तौर पर पत्र लिखकर दिल्ली के यमुना पार इलाके में अत्याधुनिक सुविधा से लैस एम्स जैसे अस्पताल के निर्माण की मांग की।

दोनों सांसदों ने इस संबंध में एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘यमुना पार’ इलाके में 80 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं और खराब स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में एम्स जैसे अत्याधुनिक सुविधा वाले अस्पताल से लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

तिवारी ने एक बयान में कहा, ‘‘हाल में कोविड-19 महामारी के दौरान सैंकड़ों परिवारों को बेहद पीड़ा का सामना करना पड़ा। अब समय आ गया है कि मैं एक जनप्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र के लोगों की आवाज बनूँ और सरकार की ओर से एम्स जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल को लेकर पहल करूं।’’

पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने यमुना पार क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह आयुष्मान भारत योजना और गरीबों की जिंदगी के बीच ‘दीवार’ बने हुए हैं।

गंभीर ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे इलाके में रह रहे लाखों लोगों को इसकी सख्त जरूरत है। दशकों से, लोग दयनीय जीवन जी रहे हैं लेकिन अब समय आ गया है जबकि दिल्ली सरकार के कुशासन और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को बख्शा नहीं जा सकता और मैं एम्स जैसे अस्पताल की जरूरत को पूरा करने के लिए पहल करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र